बलिया: दवा कंपनी के एमआर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बलिया निवासी एक एमआर ( दवा प्रतिनिधि) ने गमछे के सहारे फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक जनपद बलिया निवासी रानू तिवारी एक प्राइवेट दवा कंपनी में बतौर एमआर काम करते थे।

वह सिधारी क्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। शुक्रवार को एमआर का कमरा दिन भर बंद था। शनिवार की सुबह भी कमरा नहीं खुला तो सामने के कमरे में रहने वाले एक वकील को कुछ शक हुआ। इसी दौरान रानू का एक मित्र एमआर भी आया। उसने भी दरवाजा पीट कर खुलवाने का प्रयास किया लेकिन कमरा नहीं खुला। इस पर साथी एमआर ने जब एक झरोखे से अंदर झांका तो अंदर रानू को गमछे के सहारे लटकता देख उसके होश ही उड़ गए।

आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह दरवाजा को तोड़ कर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago