बलिया के राशन कार्ड फर्जीवाड़े में आपका नाम तो नहीं? हो सकती है बड़ी कार्रवाई

बलिया जिले में राशन कार्ड के बड़े फर्जीवाड़े का भांडाफोड़ हुआ है। नकली राशन कार्ड के खुलासे से जिला पूर्ति कार्यालय हिला हुआ है। विभागीय अधिकारी इस फर्जीवाड़े को देखकर माथा धरे बैठे हैं। जिला पूर्ति विभाग की ओर से चलाए गए अभियान में बीस हजार से भी ज्यादा फर्जी राशन कार्ड पकड़े गए हैं। ये नकली राशन कार्डधारक हर महीने राशन भी उठा रहे थे। लेकिन जिला पूर्ति कार्यालय को भनक तक नहीं लग रही थी।

जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा चलाए गए अभियान में कुल 23,781 नकली राशन कार्ड मिले हैं। फर्जीवाड़े का खुलासा होने के जिला पूर्ति कार्यालय ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन जल्द ही इसे लेकर घर-घर राशन कार्ड के सत्यापन के लिए अभियान शुरू करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिले में सबसे अधिक फर्जी राशन कार्ड सीयर (3230), बैरिया (2128) और मुरली छपरा (1630) विकास खंड से मिले हैं।बता दें कि नगरा में 1811, सोहांव में 1236, पंदह में 1234, चिलकहर में 1213, नवानगर में 1134, हनुमानगंज में 1112, गड़वार में 1097, बेलहरी में 1064, दुबहड़ में 1018, बांसडीह में 987, रेवती में 980, मनियर में 962, रसड़ा में 855 और बेरुआरबारी में 798 नकली राशन कार्ड पकड़े गए हैं। विकास खंड के अलावा नगरपालिकाओं में फर्जी राशन कार्ड सामने आए हैं। बलिया नगरपालिका में 639, सिकंदरपुर नगरपालिका में 124, रेवती नगरपालिका में 124, चितबड़ागांव नगरपालिका में 109, सहतवार नगरपालिका में 86, बेल्थरा नगरपालिका में 82, मनियर नगरपालिका में 72 और रसड़ा नगरपालिका में 56 फर्जी राशन कार्डधारक मिले हैं।

बता दें कि इस खुलासे ने विभाग में खलबली मचाई हुई है। आननफानन में जांच और कार्रवाई के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। राशन कार्ड के फर्जीवाड़े की जांच के लिए विकास खंड और नगरपालिका स्तर पर टीम बनाई जाएगी। ये टीमें घर-घर जाकर कार्डधारकों का सत्यापन करेंगी। इस दौरान जांच टीम कार्डधारकों के आधार कार्ड से सभी सूचनाओं का मिलान करेंगी। जांच टीमों को अपनी रिपोर्ट दो हफ्तों के भीतर पेश करनी होगी।

Akash Kumar

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago