बलिया पुलिस ने फर्जी दस्तावेज लगाकर शिक्षक की नौकरी करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि आरोपी युवक पिछले 25 सालों से प्राथमिक स्कूल में फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी कर रहा है। अब इस पूरे फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है। जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र की पुलिस ने कसमापुर ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के तौर पर नौकरी करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आरोपी विनोद कुमार 1996 में बतौर प्राथमिक शिक्षक नियुक्त किया गया था अब 25 साल बाद इस पर कार्यवाही हुई है। 25 सालों से शातिर आरोपी बिना मेहनत किए सरकारी नौकरी का लाभ उठा रहा था। फिलहाल पुलिस ने खण्ड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश दूबे की शिकायत पर विनोद कुमार सिंह के विरुद्ध गुरुवार को खेजुरी थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…