बलिया में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने तीन ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने जनपद के एक शख्स से ऑनलाइन ठगी करते हुए लाखों रुपए ऐंठ लिए। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
जनपद में सैंकड़ों लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार बन रहे हैं। अहिरौली पांडे गांव निवासी मोतीलाल भी उन्हीं में से एक हैं। जिनका मोबाइल कुछ दिनों पहले चोरी हो गया। बाद में उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते से करीब सात लाख रुपए निकाल लिए गए हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की।
तीनों आरोपियों से पूछताछ की तो कई खुलासे हुए। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मोतीलाल का मोबाइल चोरी कर फर्जी यूपीआई आईडी बनाकर उसके खाते से सात लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस ने आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसओ मनियर के अलावे साइबर सेल प्रभारी विरेंद्र मिश्र, स्वॉट प्रभारी संजय सरोज, सिपाही अमरनाथ मिश्र व राकेश यादव आदि थे। फिलहाल आरोपियों से सख्ती से पूछताछ जारी है जिनसे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…