Categories: बलिया

Ballia News- कठौड़ा गांव में हुई युवक की हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

सिकंदरपुर के कठौड़ा गांव में बीते सोमवार को हुई एक युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है वहीं दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।

बताया जा रहा है कठौड़ा गांव में मां से मिलने के लिए हुए विवाद में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद से ही पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने तीन आरोपी सिधेश्वर राय, अटल राय व ओमप्रकाश राय को गिरफ्तार कर लिया था। जिन्होंने पूछताछ में हत्या की बात कबूल की है।फिलहाल पुलिस ने सिधेश्वर राय, अटल राय, ओमप्रकाश राय सहित अनुज राय व राजू राय पर भा.द.वि.की धाराओं 302/120 बी के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए गुरुवार को तीनों को जेल भेज दिया। वहीं हत्या में शामिल दो और आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। पुलिस जगह जगह छापेमारी कर आरोपियों की तलाश कर रही है। जिनकी गिरफ्तारी के बाद मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago