दिवाली पर रेलवे का गिफ्ट,छपरा-बलिया-दिल्ली के बीच चलाई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया। दीपावली और छठ पर्व को लेकर रेवले ने यात्रियों को सुविधा दी है।जहां अब दीपावली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने छपरा-दिल्ली के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। उक्त गाड़ी का संचालन छपरा से 26 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक प्रत्येक मंगलवार को और 27 अक्टूबर से एक दिसम्बर के बीच दिल्ली से प्रत्येक बुधवार को होगा।त्योहारों पर लोगों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

रेल जनसम्पर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया है कि 26 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 05315 छपरा रेलवे स्टेशन से 11.15 बजे खुलकर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर 12.28 बजे पहुंचेगी। गाजीपुर सिटी, औड़िहार जक्शन, डोभी, केराकत, जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर फैजाबाद होते हुए यह गाड़ी 22.40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहां से हरदोई, शाहजहांपुर, आंवला, चंदौसी, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद, शहादरा होते हुए सुबह 11.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

वापसी में 05316 संख्या की उक्त ट्रेन दोपहर बाद दो बजे दिल्ली से चलकर निर्धारित रास्तों से होते हुए अगले दिन सुबह 11.58 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। पीआरओ ने बताया कि इस विशेष गाड़ी में कुल 23 कोच होंगे। इनमें एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के नौ, शयनयान श्रेणी के नौ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक कोच होंगे।त्योहार को ध्यान में रखते हुए ट्रेन चलाई जा रही है। स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago