रसड़ा सर्कल के सीओ कोरोना की चपेट में, बलिया SP सहित 55 पुलिसकर्मियों के सेम्पल लिए गए

रसड़ा डेस्क :   बलिया में अब कोरोना के लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं और अब ये सरकारी विभाग तक अपनी दस्तक दे चूका है। खबर के मुताबिक रसड़ा CO केपी सिंह की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है ज्सिके बाद  पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया।
बलिया से पहुंची मेडिकल टीम  CO को लेकर इलाज के लिए रवाना हो गयी। उनके आवास को  हास्ट स्पाट घोषित कर दिया गया है । साथ ही आवास पर मौजूद रसोईया, ड्राइवर व गनर सहित सभी की सैंपलिंग की गयी।
साथ ही बलिया एसपी सहित एसपी ऑफिस के 55 पुलिसकर्मियों के सेम्पल भी लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक CO का दौरा रसड़ा कोतवाली के अलावा नगरा, उभांव व भीमपुरा थाने पर भी बराबर होता था जिसके बाद अब यहाँ के भी स्टाफ की जल्द  सैंपलिंग होगी।
बता दें की रसड़ा क्षेत्राधिकारी की तबीयत कुछ दिन से खराब थी। रविवार को इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।  गौरतलब है की बलिया में संक्रमितों की संख्या 170 हो गयी है।
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago