बलिया: कोविड सेंटर में व्यवस्था की पोल खोलने वाला कोरोना मरीज़ हुआ फरार, मचा हड़कंप

बलिया डेस्क : बलिया के बसंतपुर के कोविड सेंटर से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है कि यहाँ से एक कोरोना संक्रमित मरीज़ फरार हो गया है. इस खबर के सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले में अफरा तफरी का माहौल है.

फिलहाल इस शख्स की खोजबीन जा रही है लेकिन अभी तक इसका कोई पता नहीं चल पाया है. इसकी पुष्टि कोरोना नोडल अधिकारी ज़ियायुल हुदा ने की है.

बता दें कि यह वही शख्स है जिसने अभी हाल ही में क्वानिटाइन सेंटर में हो रही असुविधा का ज़िक्र एक वीडियो पोस्ट करते हुए किया था. बसंतपुर के क्वानिटाइन सेंटर में रह रहे इस शख्स ने वीडियो में कहा था कि क्वानिटाइन सेंटर में मरीजों का ढंग से इलाज नहीं किया जा रहा है.

वहीँ खाने पीने से लेकर कोई भी बुनियादी ज़रूरतों का भी इंतजाम प्रशासन ने नहीं किया हुआ है. शख्स ने कहा था कि उसे न तो गर्म पानी दिया जा रहा है औरन न ही काढ़ा वगैरा. फरार शख्स ने दावा किया था कि बसंतपुर के क्वानिटाइन में नहाने के पानी तक का भी इंतजाम नहीं है. बहरहाल, अब वह फरार हो चुका है.

हालाँकि उसे तलाश करने की काफी कोशिश की जा रही है लेकिन एक सवाल यह बनता है कि अगर इस शख्स की वजह से बाहर कोई भी कोरोना से संक्रमित होता है तो उसका ज़िम्मेदार कौन होगा. यह शख्स या प्रशासन जिसने कोरोना मरीजों को यूँ ही बसंतपुर के क्वानिटाइन में छोड़ रखा है बिना किसी माकूल इंतजाम के?

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago