बलिया: क्वारेन्टाइन सेंटर से फरार शख्स ने फिर जारी किया वीडियो, अपनी जान को बताया खतरा

बलिया डेस्क : अभी कुछ वक़्त पहले ही खबर आई थी कि बलिया के बसंतपुर के क्वारेन्टाइन सेंटर से एक कोरोना मरीज़ भाग निकला है और उसकी खोज बीन की जा रही है. बता दें कि इसकी पुष्टि नोडल अधिकारी ज़ियायुल हुदा ने भी की थी.

फिलहाल इस मामले से हड़कंप मचा ही हुआ था कि इस बीच अब वह शक्स एक बार फिर से सामने आया है. बसंतपुर के क्वानिटाइन सेंटर से फरार होने वाले शख्स का नाम है भोला ओझा, जोकि नगर पंचायत रेवती वार्ड नं 14 का रहने वाला है.

उसने एक और वीडियो जारी किया है. अपने नए वीडियो में उसने कहा है कि बसंतपुर के क्वानिटाइन सेंटर में उसकी आवाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही थी. इस वीडियो में उसने कहा है कि उसने क्वानिटाइन सेंटर की बदहाली और प्रशासन की लापरवाही उजागर किया था, इसलिए उसे आज़मगढ़ भेजा जा रहा था.

इस शख्स ने अपने वीडियो में अपनी जा’न को भी खतरा बताया है. भोला ओझा ने कहा है कि अब वह बाहर आ चुका है और वह 15 दिन तक क्वानिटाइन रहेगा. बता दें कि पहले वीडियो में उस शक्स ने कहा था कि बसंतपुर के क्वानिटाइन सेंटर में कोरोना मरीजों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago