बलिया के रोहित ने किया नाम रोशन, पुणे यूनिवर्सिटी में हासिल किया गोल्ड मेडल

बलिया डेस्क : बलिया के कर्ण छपरा से ताल्लुक रखने वाले रोहित कुमार सिंह ने शहर का नाम रौशन किया है. रोहित ने बीई मैकेनिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया है.

आपको बता दें कि रोहित पुणे की सावित्री बाई फुले यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं जहाँ से पढ़ाई कर उन्होंने यह कामयाबी हासिल की है. इतने शानदार प्रदर्शन के बाद अब उनका नौकरी में सेलेक्शन भी हो गया है.

कैम्पस से ही उन्हें नौकरी मिल गयी है. अभी वह आई सी आई सी आई बैंक में बतौर मैनेजर काम कर रहे हैं. रोहित के पिता नेवी में थे. अभी वह रिटायर हो चुके हैं और मुंबई में रह रहे हैं.

रोहित का एक भाई है जो उम्र में उनसे छोटा है. वहीँ पिता की नौकरी अलग अलग शहरों में होने की वजह से इसका असर रोहित की पढाई पर भी पढ़ा.

उन्होंने कई शहरों में रहकर पढ़ाई की और आखिरकार अपनी मंजिल में पहुंचकर यह मुकाम हासिल किया. उन्होंने साल 2014 में महाराष्ट्र कामन इंटरेंस का टेस्ट पास किया और पुणे यूनिवर्सिटी में बीई में एडमिशन लिया. 2018 में उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की.

वहीँ अब इस साल यूनिवर्सिटी की तरफ से उन्हें गोल्ड मेडल से नवाज़ा गया है. पूरी यूनिवर्सिटी में वह तीसरे नंबर पर आये थे. बीई मेकेनिकल में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago