DJL¶Fd»F¹FF : ¶FQWF»F SÀFOÞXF IYF SFZO½FZªFÜ
बलिया- रसड़ा बस अड्डा अपनी बदहाली पर आंसू बहाने पर मजबूर है. रोडवेज परिसर में सुविधाओं का टोटा है, वहीं परिसर में गंदगी का साम्राज्य स्वच्छ भारत मिशन भारत पर मुंह चिढ़ा रहा है. परिसर में स्थापित मात्र एक रूम है, जहां के कर्मचारी महोदय नदारद ही रहते हैं.
रोडवेज बसें अन्दर न जाकर बाहर ही सड़क पर यात्रियों को उतारते एवं चढ़ाती हैं. बसें कब आयेगी कब जायेंगी कोई बताने वाला नहीं है. यात्री भी स्टेशन के अन्दर न जाकर सड़क पर ही बसों को आने जाने का इन्तजार करते हैं. स्टेशन परिसर में गंदगी का साम्राज्य है. देर शाम होते ही सुनसान एवं अन्धेरा होने के कारण असमाजिक तत्वों का अड्डा बनकर रह जाता है.
रसड़ा बस अड्डा प्रशासनिक व राजनीतिक उपेक्षा का शिकार होकर अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। इसकी दुर्दशा देखकर क्षेत्रीय लोगों सहित आम यात्रियों में आक्रोश है।
गंदगी व र्दुव्यवस्था इस स्टेशन की पुरानी परंपरा में शुमार है। 1वर्षों से इसकी साफ-सफाई न होने से यह बस अड्डा धीरे-धीरे जंगल का रूप धारण कर चुका है। इस बस स्टेशन को डिपो का दर्जा प्रदान करने के लिए क्षेत्रीय विधायक उमाशंकर सिंह द्वारा इसके कायाकल्प को कई बार विधान सभा में आवाज बुलंद की गई किंतु शासन ने आज तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया।
पिछले महीने ही श्रीनाथ मठ के महंत कौशलेंद्र गिरि भी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिलकर इस बस स्टेशन की दुर्दशा बताते हुए पत्रक सौंपा, बावजूद इसके शासन-प्रशासन द्वारा इसके कायाकल्प के लिए कोई भी कदम न उठाये जाने से यह बस अड्डा बदहाली का शिकार हो गया है। वर्तमान में पेयजल, शौचालय, प्रकाश आदि सभी सुविधाएं यहां नदारद हैं।
वहीं चारों तरफ झाड़-झंखाड़ का रूप ले चुका यह बस अड्डा अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। शिक्षक नेता मुजतबा हुसैन ने कहा कि इस बस अड्डा से विभाग को प्रतिमाह लाखों की आमदनी होती है किंतु यह विभागीय उदासीनता का शिकार है। समाजसेवी व व्यापारी नेता हाजी नुरूल बशर अंसारी ने कहा कि वर्षों से इस स्टेशन परिसर में गंदगी का अंबार रहता है।
1व्यापारी सोनू सिंह ने इस बस अड्डा को आदर्श बस अड्डा बनाए जाने की मांग की। प्रधान प्रतिनिधि देवेश तिवारी ने कहा कि यह दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि लाखों की आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाला रसड़ा क्षेत्र का बस अड्डा अपनी दुर्दशा से आंसू बहा रहा है।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…