बलिया के भीमपुरा थाना में फरियादी की पिटाई करने का आरोप लगा है। फरियादी की मानें तो, इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह थाने पर आए दिन किसी न किसी से मारपीट करता रहता है। आरोप है कि इंस्पेक्टर लोगों से जबरन अपनी बाते मनवाता हैं, अगर कोई मना कर दें तो उसके साथ मारपीट करता है।
जानकारी के मुताबिक, भीमपुरा थाने में एक बुजुर्ग अपनी बहू से तंग आकर जमीन के कागज लेकर थाने में मदद की गुहार लगाने आया था। लेकिन इंस्पेक्टर ने पीड़ित से विधवा बहू को जमीन देने की बात कही। बुजुर्ग ने इंस्पेक्टर को जब समझाने की कोशिश की कि पट्टे की जमीन में उसका हक नहीं होगा हक पैतृक जमीन में होता है तब इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने फरियादी नगीना सिंह का गमछा पक़ड़कर उन्हें जमीन पर घसीटते हुए जमकर पिटाई कर दी।
फरियादियों ने बताया कि इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह खुद को बीजेपी सांसद का भाई बताकर अधिकारियों पर रोब जमाते हैं। अभी बलिया के भीमपुरा थाने में तैनात हैं, लेकिन दबंग सिपाही कभी वर्दी नहीं पहनते हैं। यहां तक की एसपी के सामने खुद को बीजेपी सांसद का भाई बताते हुई दबंगई दिखाता है। थाने पर आए फरियादियों को अपने पास बुलाकर उनके साथ बुरा बर्ताव करता है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…