बिल्थरारोड-नगरा मार्ग पर हादसा, एक की मौत 4 लोग घायल

बिल्थरारोड-नगरा मार्ग पर बिडहरा गांव के पास शुक्रवार को सुबह लगभग 10 बजे बाइक व टेम्पो की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। हादसे में बाइक सवार नगरा थाना क्षेत्र के इसारी सलेमपुर निवासी 28 वर्षीय सत्यम सिंह व 30 वर्षीय लाखन सिंह और टेम्पो सवार उभांव थाना क्षेत्र के करनी निवासी 25 वर्षीय मंटू व चालक 26 वर्षीय कोमल राजभर गंभीर रूप से घायल हो गये।

मौके पर पहुंची 100 नम्बर की पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में दाखिल कराया गया। यहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन सत्यम सिंह को उपचार के लिए  मऊ ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी।

सत्यम सिंह बाइक से लाखन सिंह के साथ अपनी बहन के घर मधुबन थाना क्षेत्र के तिघरा जा रहा था। दोनों जैसे ही तिरनई खिजिरपुर चट्टी से आगे बढे़ कि बिड़हरा गांव के पास सामने आ रहे टेम्पो से जोरदार भिड़ंत हो गयी।

हादसे में चार लोग घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गयी और किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया। सत्यम व लाखन  की स्थिति गंभीर देखते हुए परिजन इलाज के लिए मऊ ले जा रहे थे तभी रास्ते में सत्य की मौत हो गयी। लाखन का मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago