बलिया के डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने सभी प्रसव केंद्रों और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया है। रोगी कल्याण समिति की नियमित बैठक करते हुए कमियों को दूर कराने पर जोर दिया। .
गुरुवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों संग बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जहां भी प्रसव कराए जाते हैं, वहां पर सभी सुविधाएं हो। इस बात का भी विशेष ख्याल रहे कि कोई भी अस्पताल गंदा न हो। धनराशि के रहते हुए यदि किसी स्वास्थ्य केंद्र पर किसी व्यवस्था में कमी पाई जाती है तो वहां के चिकित्साधिकारी जिम्मेदार होंगे।.
जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण माह की कार्यवाही के बारे में पूछताछ करते हुए साफ कहा कि इस कार्यक्रम को गम्भीरता से लें। बैठक में सीएमएस डॉ डी. प्रसाद, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ सुमिता सिन्हा, डीसीपीएम अजय पांडेय आदि थे।.
बलिया। एससी कॉलेज में सीट वृद्धि समेत छह सूत्री मांगों को लेकर चार दिन से चल रहा अनशन शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलपति व कुल सचिव के आश्वासन पर समाप्त हो गया। अनशन पर बैठे आदर्श प्रताप सिंह व निखिल पांडेय को स्वास्थ्य खराब होने पर छात्रों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुलपति व कुल सचिव ने आश्वासन दिया है 11 जुलाई को स्नातक की कक्षाओं में 33 प्रतिशत सीट की वृद्धि की जायेगी। इस मौके पर आलोक सिंह मोनू, सुधीर ओझा राणा, रोहित चौबे, प्रवीण चौबे, छोटू उपाध्याय आदि थे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…