कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पहुचे संस्कृति के घर, योगी सरकार पर जमकर बोला हमला !

बलिया की बेटी व लखनऊ में पॉलीटेक्निक की छात्रा संस्कृति राय की हत्या के बाद से कांग्रेस ने मोर्चा खोल रखा है। पार्टी नेताओं का दल लगातार संस्कृति के घर पहुंच रहा है। इस बहाने पार्टी भाजपा पर निशाना साधने से नहीं चूक रही। शुक्रवार को कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार पांडे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल संस्कृति राय के परिजनों से मिला। पांडे ने इस जघन्य घटना में पुलिस के अबतक नाकाम रहने पर सवाल खड़े करते हुए राज्यपाल व न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग की। दावा किया कि परिवार को अंतिम न्याय दिलाने तक पार्टी संघर्ष करेगी। उन्होंने शासन से संस्कृति के परिवार को 50 लाख मुआवजा की मांग की। .

संस्कृति के पिता से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि पार्टी राज्यपाल व न्यायालय से इसका संज्ञान लेने की मांग करेगी। कहा कि पुलिस प्रशासन का खौफ जब कम होता है, अपराध वहीं से जन्म लेता है। कहा कि जो मुख्यमंत्री खुद पर लगे हुए आपराधिक मुकदमों को स्वयं वापस ले रहा है, ऐसे में अपराधियों का मनोबल तो बढ़ेगा ही।

संस्कृति राय की हत्या को बेहद संवेदनशील प्रकरण मानते हुए कांग्रेस ने गंभीरता दिखायी है। पार्टी की ओर से लगातार प्रतिनिधिमंडल पहुंच रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव के निर्देश पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव डा. शोभना शाह व राष्ट्रीय सचिव शबीना सिद्दिकी सात जुलाई को यहां आ रही हैं। वे दिन में दो बजे संस्कृति राय के घर जाएंगी। यह जानकारी महिला कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव पूनम पांडे ने दी है। .

बलिया ख़बर

Recent Posts

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

10 hours ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 day ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

1 day ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

1 day ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

1 day ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago