बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाश पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही सुरेश यादव का लाल बालू के वाहनों से पैसा लेने का हिसाब करते वीडियो वायरल होने के बाद हुई जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने उसे निलंबित कर दिया है। एसपी ने कुछ दिनों पहले ही सीमावर्ती इलाकों का जायजा लिया था और अवैध कारोबार को लेकर अपनी मंशा जता दी थी।
हालांकि यह कार्रवाई वसूली करते कांस्टेबल का वीडियो वायरल होने पर हुई है। बताया जाता है कि लाल बालू व मिट्टी के वाहनों से रिश्वत लेते हुए जयप्रकाशनगर चौकी के सिपाही का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया।
यह वायरल वीडियो एसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी बैरिया से कराई और दोषी पाए जाने पर कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। बताया जाता है कि निलंबित पुलिसकर्मी की अन्य मामले में भी जयप्रकाशनगर में भूमिका संदिग्ध थी।
इससे पहले भी दो बार अवैध शराब के मामले में चौकी के सिपाही लाईन हाजिर और निलंबित हो चुके हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…