बलिया- मोबाइल देने गई किशोरी से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, मामले को दबाने का प्रयास

बलिया में एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को उसकी चाची ने चार्ज में लगा मोबाइल पड़ोस के युवक मनीष यादव को देने के लिए उसके घर भेजा। किशोरी जब युवक के घर पहुंची तो अकेले होने का लाभ उठाकर युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता रोती-बिलखती घर पहुंची और परिजनों से आप बीती सुनाई।

लोकलाज के भय से पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर नहीं दी। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी युवक के परिजन व गांव के कुछ लोगों ने उसे रकम देकर व धमका कर मामले को दबाने का प्रयास किया।

साथ ही कहा कि थाने में जाने पर बेटी की बदनामी होगी और शादी भी नहीं होगी। जिनके भय के कारण वह मौन रहा। आखिर में शनिवार शाम नामजद तहरीर दी।

जिसके बाद पुलिस पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago