मंत्री ओपी राजभर के बेटे का विवादित बयान- लड़कियों को गलत तरीके से छूनेवालों का हाथ काट दूंगा

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ने विवादित बयान दिया है। अरविंद ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो वह यह सुनिश्चित करेंगे कि महिलाओं को गलत तरीके से छूनेवालों के हाथ काट लिए जाएं।

चंदौली में एक कार्यक्रम के दौरान अरविंद राजभर ने कहा, ‘जो भी महिलाओं या लड़कियों को गलत तरीके से छूने की कोशिश करेगा, मैं उसके हाथ काट दूंगा।’ राजभर ने कहा कि पार्टी के सत्ता में आने पर वह इस बारे में जरूर उचित कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि अगर कोई गलत तरीके से महिलाओं को छूता है तो वह उसके हाथ काट देंगे।

बता दें कि योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी बीते दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। पिछले दिनों राजभर लगातार अपनी ही सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। हालांकि कुछ दिन पहले अपने एक बयान में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ किसी भी तरह के विवाद से इनकार किया। उन्होंने दो टूक कहा कि योगी उनके कैप्टन हैं और वह उनकी हर बात मानते हैं

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago