करोड़ो की लागत से बन रहे सीवर प्लांट की फोटो लेने गए पत्रकार को बनाया बंधक

बलिया में पत्रकार को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक 130 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की फोटो लेने गये अमर उजाला के पत्रकार को तकरीबन 10 अराजकतत्वों ने बंधक लिया।  उन्हें तब तक बंधक बनाए रखा जब तक कैमरे से फोटो को डिलीट नहीं कराया।

यहां से छूटने के बाद फोटो पत्रकार श्याम प्रकाश शर्मा ने बांसडीह रोड थाना को शिकायत करते हुए एसपी श्रीपर्णा गांगुली से भी शिकायत की। एसपी ने मामले में पुलिस ने कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

करीब 31 करोड़ की लागत से छोड़हर गांव में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। एक खबर के सिलसिले में अमर उजाला के फोटो पत्रकार श्याम प्रकाश शर्मा शाम लगभग चार बजे प्लांट की फोटो लेने के लिए पहुंचे।
जैसे ही उन्होंने फोटो लेनी शुरू की वहां मौजूद करीब 10 लोगों ने उन्हें घेर लिया। मुख्य गेट को बंद करा दिया। उनसे फोटो डिलीट करने को कहा और ऐसा नहीं करने पर धमकी दी। परिसर में मौजूद लोगों में से एक ने अपना नाम सत्यांशु तिवारी बताया, जबकि दूसरे ने पास ही के एक गांव के प्रधान का खुद को भाई बताते हुए धमकी दी।
परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक अराजकतत्वों ने उन्हें बंधक बना कर रखा। एसपी ने इस पर बांसडीह रोड थाना अध्यक्ष सतेंद्र राय से बात कर मामले में कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
बलिया शहर से करीब सात किमी दूर बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के छोड़हर गांव में करोड़ों की लागत से बन रहे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में मानकों से खिलवाड़ किया जा रहा। दोयम दर्ज की निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा। यही वजह है कि 2006-07 से शुरू हुआ काम आज तक पूरा नहीं हुआ।

130 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एसटीपी का वर्ष 2005 में चार जून को तत्कालीन नगर विकास राज्यमंत्री सीवर योजना का शिलान्यास किया। इसके लिए कार्यदायी संस्था जल निगम को नामित किया गया। वर्ष 2006-07 में कार्यदायी संस्था जल निगम की ओर से पूरे शहर में सीवेज पाइप डालने का कार्य शुरू किया गया। लेकिन यह काम कभी सुचारु रूप से नही चला।

वर्ष 2011 में विभाग ने यह दावा करते हुए काम बंद कर दिया कि सीवर का काम पूरा हो गया है, जबकि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद एक बार फिर आनन-फानन में पाइप डालने का काम शुरू किया गया। इस बीच करीब चार माह पहले विभाग के एक जेई की मौत के बाद भी सीवर लाइन कार्य में गड़बड़ी की शिकायत व फर्जी भुगतान की चर्चा शुरू हुई थी लेकिन विभाग ने इस पर परदा डाल दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago