बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर 11 वर्षीय एक बालिका के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है . जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है . बांसडीह कोतवाल गगनराज सिंह ने शुक्रवार को बताया कि 13 मार्च की शाम 11 वर्षीय बालिका को गांव का ही 13 वर्षीय संदीप खेलने के बहाने खेत की ओर ले गया और वहां बालिका के साथ रेप किया .
सिंह ने बताया कि घर पहुंच कर बालिका ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. पीड़िता की मां की तहरीर पर कल भारतीय दंड विधान और पाक्सो कानून की सुसंगत धाराओं के तहत संदीप के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है . उन्होंने बताया कि पुलिस ने बालिका को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…