बलिया लोकसभा सीट पर हो सकता है बड़ा बदलाव, बसपा का प्रत्याशी लड़ेगा चुनाव !

बलिया– सपा -बसपा गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी के खाते में आई बलिया सीट पर लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है . सूत्रों के मुताबिक ये सीट अब बसपा के खाते में जा सकती है . खबर के मुताबिक मामला कुछ यूँ है, लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सपा प्रदेश कार्यालय में बैठक कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक चल रही है.

सूत्रों के अनुसार, लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव बैठक कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि सपा-बसपा गठबंधन के सीट बंटवारे को लेकर विचार-विमर्श चल रही है.

जौनपुर लोकसभा सीट पर बदलाव हो सकता है. इसे लेकर सपा कार्यालय में मुलायम सिंह और अखिलेश यादव चर्चा कर रहे हैं. बता दें कि अभी जौनपुर सीट बसपा के पास है. जौनपुर सीट बदलने पर बलिया सीट पर भी बदलाव होगा. सपा के कोटे से बसपा को बलिया सीट मिलेगी. इस मौके पर बनारस, जौनपुर और उन्नाव जिलों के पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

5 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

5 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

5 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

5 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

5 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

5 days ago