डॉक्टर बनाने के नाम पर बलिया में बड़ा फर्जीवाड़ा, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश!

बलिया में असिस्टेंट डॉक्टर बनाने  के  नाम पर बड़े फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है. डॉक्टर बनाने वाली संस्था अखिल भारतीय पैरा आयुर्विज्ञान संस्थान पर छात्रों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों ने दावा किया है कि यह संस्था पूरी तरह से फर्जी है। उन्होंने बताया कि इसका सर्टिफिकेट कहीं भी मान्य नहीं है और यहां ट्रेनिंग भी फर्जी तरीके से कराई जा रही है। अलग-अलग मदों में छात्रों से पैसों की अवैध वसूली भी इस संस्थान में की जा रही है। बलिया खबर से बात करते हुए सीएमओ ने बताया की मैंने कमेटी बनाई है और  मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

छात्रों से शिकायत मिलने के बाद सीएमओ ने मामले को संज्ञान में लिया है। उन्होंने संस्था की मान्यता की जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है। असिस्टेंड डॉक्टर बनने का सपना पाले छात्रों ने बताया, ‘हम लोग अब इस संस्था मे अपना समय खराब करना नहीं चाहते हैं। इस संस्था ने पहले से ही हम लोगो का शैक्षणिक अंकपत्र और प्रमाण पत्र अपने पास जमा करा रखा है।

छात्रों ने कहा, ‘बलिया के डीएम से शिकायत करने पर हम लोगों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र तो वापस दे दिए गए लेकिन सादा स्टैम्प पेपर पर अंगूठा लगवा कर रख लिया गया है।’ उन्होंने बताया कि यहां फीस का गलत एग्रीमेंट बताया जा रहा है। इस सम्बन्ध में जब बलिया के सीएमओ पीके मिश्रा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि छात्रों की शिकायत उनके पास पहुंची है। जांचोपरांत सम्बंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago