बलिया प्रशासन ने की शांति समिति की बैठक, आम लोगों से की ये अपील !

लोकसभा चुनाव और होली के त्यौहार  के मद्देनजर बलिया के डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने  जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक अगुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की। इसमें पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा प्रमुख रूप से विद्युत विभाग, अग्निशमन विभाग, जल निगम, आबकारी, पंचायती राज के अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

जिलाधिकारी ने साफ तौर पर कहा कि होली पर हुड़दंग कत्तई बर्दाश्त नहीं करें। ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटें। इससे पहले गांव में लोगों को चेतावनी भी जारी कर दें। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि त्यौहार पर कोई भी ऐसा व्यवहार ना करें जिससे थोड़ी भी अशांति की संभावना पैदा हो। सौहार्दपूर्ण वातावरण में ही त्यौहार को मनाया जाए।

 

वहीँ डीएम ने सभी पुलिस अधिकारी और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि नियम कानून का पालन सुनिश्चित कराएं। इस पर विशेष ध्यान दें कि कहीं भी डीजे नहीं बजना चाहिए। डीजे वालों को भी नोटिस जारी करके पहले ही सचेत कर दें। कोई भी कार्यक्रम बिना प्रशासनिक अधिकारी की अनुमति के नहीं होगा। पिछले दिनों की घटनाओं को देखते हुए डीजे पर सख्ती बरतने की बात हुई। डीएम ने होली के दिन शराबबंदी को सख्ती से लागू कराए जाने पर विशेष जोर दिया।

साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि होली के समय चिकित्सा विभाग की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। सीएमओ को निर्देश दिया कि सभी अस्पतालों पर चिकित्सक और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। इमरजेंसी कक्ष में पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। जरूरत पड़ने पर उस दिन चिकित्सकों की संख्या भी बढ़ाएं। साथ ही बलिया के एसपी ने भी समस्त वरिष्ठ नागरिकों और अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों पर नजर रखें। होली के जोश में कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे शांति भंग हो। होली आपसी समन्वय का त्यौहार है। इसे मिलजुल कर मनाएं।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 days ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 days ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

5 days ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

6 days ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

6 days ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

6 days ago