Categories: बलिया

बलिया – नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को उम्र कैद

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी आरोपी को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-8 गोविंद मोहन ने मामले में सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुनाया। साथ ही आरोपी पर 42 हजार का अर्थदंड भी लगाया है।

बता दें कि साल 2019 में नगरा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जांच के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया था। मामला कोर्ट पहुंचा और विवेचना के बाद मामले की चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई। मिशन शक्ति फेज-3 के तहत अभियोजन पक्ष की ओर से महिला उत्पीड़न के मामले में आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने के लिए प्रभावी पैरवी की जा रही है।

विशेष लोक अभियोजक राकेश पांडेय, संयुक्त निदेशक अभियोजन और पैरोकारों की ओर से पैरवी की गई। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या आठ गोविंद मोहन ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अभियुक्त मुकेश चौहान पुत्र सत्येंद्र बहादुर चौहान को दोषी पाते हुए दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है साथ ही 42 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न मिलने की दिशा में आरोपी को संपत्ति से धनराशि वसूल की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago