Categories: बलिया

बलिया में क्यों हो गई कोरोना टीकाकरण की रफ्तार धीमी? चल रहा है खोजो अभियान

भारत में कोरोना वैक्सीन की सौ करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी है। देश में सबसे ज्यादा टीकाकरण उत्तर प्रदेश में हुआ है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में लगभग तेरह करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। सरकार टीकाकरण की गति को तेज करने पर जोर देने की बात कह रही है। लेकिन उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में टीकाकरण की गति में अब धीमी पड़ने लगी है।

तकरीबन 32 लाख की आबादी वाले बलिया जिले में अब तक 58 फीसदी लोगों को कोरोना की टीका लगाई जा सकी है। इनमें टीके की पहली और दूसरी खुराक लेने वाले सभी लोग मौजूद हैं। हिन्दूस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब बलिया जिले में कोरोना टीकाकरण में मंदी आ गई है। वैक्सीन लगवाने के लिए लोग कम आ रहे हैं। जिले के टीकाकरण केंद्रों पर पहले जैसी भीड़ देखने को नहीं मिल रही है।

गत गुरूवार यानी 28 अक्टूबर को बलिया के 188 टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा जिले के दस गांवों में टीकाकरण के लिए कैंप भी लगाए गए थे। बलिया स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीके से अब तक वंचित रहे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। ताकि ऐसे लोगों को भी कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा सके। बेल्थरा रोड सीएससी के अधीक्षक डॉ. तनवीर आजम ने मीडिया को बताया है कि “जल्द से जल्द खोजो अभियान के तहत टीके से वंचित रहे लोगों को वैक्सीन लगवाई जाएगी।” बेल्थरा रोड के लगभग बीस गांवों में इस खोजो अभियान के तहत टीके से वंचित रहे लोगों की पहचान कर वैक्सीन लगाई गई।

जिले के अलग-अलग सीएचसी और टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगवाने की कतार छोटी ही रही। कहा जा रहा है कि वैक्सीनेशन को लेकर लोग लापरवाही बरतने लगे हैं। कोरोना संक्रमण के काबू होने के बाद अब लोगों में इसकी चिंता कम होने लगी है। टीकाकरण को लेकर टाल-मटोल देखने को मिल रहा है। हालांकि टीका केंद्रों पर भीड़ न जुटने की एक और वजह भी है। ज्यादातर लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। प्रोटोकॉल के अनुसार एक तय समयांतराल के बाद ही कोरोना टीके की दूसरी खुराक लगेगी। इस वजह से भी टीका लगवाने वाले लोगों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है।

Akash Kumar

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago