अनीश शर्मा हत्याकांड में बड़ी कार्यवाही, हत्यारोपी और उसका साथी दिल्ली से गिरफ्तार

बलियाः बीते 11 अक्टूबर को सिकंदरपुर के कठौड़ा में हुई अनीश शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी की मदद करने वाले शख्स को भी हिरासत में लिया है। एसपी राज करन नय्यर के निर्देशन में पुलिस ने यह बड़ी कामयाबी हासिल की है।

बता दें कि बीते 11 अक्टूबर को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा में खरीद निवासी अनीश शर्मा नाम के शख्स की हत्या की गई थी। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरु की और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे थे। इसी बीच 26 अक्टूबर को एसआई गणेश पाण्डेय मय हमराह ने मुख्यबिर की सूचना पर बड़ी कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी अनुज राय पुत्र ओमप्रकाश राय निवासी कठौड़ा को धरदबोचा। साथ ही अभियुक्त को शरण देने वाले अविनाश राय उर्फ मिया राय पुत्र ब़ज कुमार राय को भी हिरासत में ले लिया।

दोनों को भारत अपार्टमेंट द्वारिका, नई दिल्ली सेक्टर-16 से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ 147, 148, 149, 302, 504, 506 भादवि तथा बढोत्तरी धारा 120B भादवि से सम्बन्धित मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल अभियुक्तों को न्यायालय द्वारिका कोर्ट नई दिल्ली के समक्ष प्रस्तुत कर ट्राजिट रिमाण्ड लेकर बलिया पहुंची पुलिस ने चालान न्यायालय कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई गणेश पाण्डेय, एचसी राकेश यादव व वेद प्रकाश दूबे, कांस्टेबल रत्नाकर यादव व विमल सिंह शामिल रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago