Categories: बलिया

आभूषण ले जाने वाले व्यापारियों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, त्यौहारी सीजन को देखते हुए फैसला

बेल्थरारोडः त्यौहारी सीजन आते ही बाजारों में रौनक आ जाती है। सोने-आभूषणों की दुकान में खासी भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में दुकानों में कई बार चोरी की घटनाएं भी सामने आती हैं। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर नगर के स्वर्ण कारोबारियों ने सीयर पुलिस चौकी प्रांगण में बैठक आयोजित की।

उभांव थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह की उपस्थिति में बैठक रखी गई। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गई। त्यौहारी सीजन में कैसे सुरक्षित ढंग से स्वर्ण व्यवसाय किया जा सके इस पर बातचीत हुई। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्ण व्यवसायी सुरक्षा संबंधी मानकों का पूर्ण रुप से पालन करें। कहीं भी स्वर्णाभूषण या पैसा ले आने जाने के दौरान आवश्यकता पड़ने पर व्यवसायियों को सुरक्षा के लिए पुलिस बल मुहैया कराई जाएगी।

साथ ही थानाध्यक्ष ने सभी व्यापारियों से अपील की कि अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रुप से लगवाएं, ग्राहकों पर भी ध्यान रखें, जिससे खरीद-बिक्री करने वालों की जरुरत पड़ने पर पहचान हो सके। सभी सावधानी बरतें। चौकी प्रभारी सूरज सिंह ने कहा कि पुलिस व्यवसायियों के साथ है और सुरक्षित कारोबार के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर अनूप कुमार हेमकर, अंचल वर्मा, दिनेश सर्राफ, धर्मेंद्र सोनी, पवन वर्मा, लाखन सोनी, बिन्नू सर्राफ, धन्नू सोनी, रमेश सर्राफ समेत भारी संख्या में स्वर्ण व्यवसायी मौजूद रहे।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago