अपने कर्मो के बल पर ब्यक्ति होता है महान -नेता प्रतिपक्ष

सिकंदरपुर डेस्क: बलिया के सिकंदरपुर इलाके के सिवानकला गांव के पूर्व ग्राम प्रधान डॉ अजीजुद्दीन की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शनिवार को एलएन नेशनल स्कूल के प्रांगण में किया गया । इस दौरान नवनिर्मित गेट का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी द्वारा किया गया । श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की ।

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उसके व्यक्तित्व व उसके कर्म के आधार पर किया जाता है। जो व्यक्ति अपने पूरे जीवन को दूसरे के सहयोग में लगा देता है वह पिछड़े समाज को विकसित करने हेतु संघर्ष करता है। उस व्यक्ति में शुमार थे डॉक्टर अजीजुद्दीन जो हमेशा गरीबों मजदूरों शोषितो की आवाज को उठाने के साथ ही सबको हर संभव मदद देने का कार्य अपने जीवन पर्यंत करते रहे ।

उनको सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम सभी लोग संकल्प लें कि उन्होंने समाज को आगे बढ़ाने का जो बीड़ा उठाया था उसे हम आगे ले जाकर उनके सपनों को साकार करते हुए गाव एवं क्षेत्र का विकास करे । श्रद्धांजलि सभा को पूर्व मंत्री नारद राय,जिलाध्यक्ष संग्राम यादव,पूर्व विधायक गोरख पासवान, रमाशंकर राजभर , सनातन पांडेय,इंजीनियर रामजी यादव,यशपाल सिंह, विश्राम यादव,

छट्ठू राम , घूरा राम ,मतलूब अख्तर, देवनाथ यादव,अरविंद सहाय ,गुरुजलाल राजभर, बाबूराम वर्मा ,जवाहर चौहान, अरविंद राय ,भीष्म यादव, शिवजी यादव ,अनंत मिश्रा, रवि यादव, चन्द्रमा यादव,राजकुमार यादव,खुर्शीद आलम, त्रिलोकी यादव, देवव्रत यादव ,फैजी अंसारी, चन्द्रबली पासवान,वीरबहादुर वर्मा,

राजकुमार वर्मा, चन्द्रबली राजभर, कमलेश यादव, दिग्विजय सिंह, रमायन यादव,हरिंदर पासवान,हृदय नरायन सिंह, शुरेश सिंह आदि लोगो ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य उदय बहादुर सिंह व संचालन रामजी यादव ने किया ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago