यूपी में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. छेड़ छाड़ और रे’प के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब बलिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहाँ से पहले एक नाबालिग दलित बच्ची का अपहरण किया गया और फिर उसे हरियाणा ले जाकर उसके साथ गैं’ग रेप किया. इस मामले ने पूरे बलिया के लोगों को हिला कर रख दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक़, पीड़ित बच्ची मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है जिसका कुछ समय पहले अपहरण कर लिया गया था. लड़की की उम्र 15 साल बताई जा रही है. वहीँ अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव का कहना है कि लड़की को किडनैप करके पानीपत ले जाया गया जहाँ पर उसके साथ रे’प किया गया.
उन्होंने आगे बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनके खिलाफ पॉक्सो और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत कार्यवाही की जा रही है. हालाँकि उन्होंने बताया है कि फिलहाल लड़की की मेडिकल जाँच नहीं हुई है. उन्होंने कहा है कि लडकी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल इस मामले में और कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.
लेकिन पुलिस इसकी जाँच कर रही है और पुलिस की जांच और लड़की की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.लेकिन इस खबर को लेकर पूरे इलाके को लेकर काफी नाराज़गी दिख रही है. वहीँ पुलिस पर भी तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं. हालाँकि इस मामले में पुलिस काफी तत्परता दिखा रही है और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. इस तरह के मामले उत्तर प्रदेश में रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…