देहरादून की हवालात में बलिया के युवक ने फां’सी लगाई, रे’प के प्रया’स के आ’रो’प में बं’द था

बलिया डेस्क: तेलंगाना के हैदराबाद में 27 साल की एक पशु चिकित्सक के साथ रे’प और ह’त्या के बाद अब देहरादून में दु’ष्क’र्म के प्रयास के आरोप में हवालात में बंद युवक अभिवन कुमार यादव ने आ’त्म’ह’त्या कर ली। बताया गया कि शुक्रवार देर रात सहसपुर पुलिस चौकी के हवालात में बंद दुष्कर्म के आरोपी युवक ने कंबल फाड़ कर फंदा बनाया और आ’त्म’हत्या कर ली। इस घटना के बाद में पुलिस-प्रशासन में हड़’कं’प मच गया है। मृतक युवक दुबे छपरा बलिया का रहने वाला है।

पुलिस जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को नाबालिग के पिता ने सहसपुर थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभिवन उनकी बेटी से एक शादी में मिला। आरोपी ने उनकी बेटी से दोस्ती कर ली। आईजी और एसएसपी ने थाने पहुंचकर लापरवाह पुलिसकर्मियाें के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं।शुक्रवार को अभिनव के खिलाफ नाबालिग के पिता ने सहसपुर थाने में तहरीर दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि अभिनव उनकी बेटी से एक शादी में मिला था।

शादी में दोनों के बीच बातचीत हुई। युवक के इरादे गलत थे। उसने किसी तरह उनकी बेटी से दोस्ती कर ली। बाद में अभिनव ने वीडियो कॉल के जरिए उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अश्लील फोटो और वीडियो बनाए, जिन्हें उसने वायरल कर दिया। अभिनव पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया गया है।शिकायत के आधार पर थाना सहसपुर में धरा 376, 511, 504, आईपीसी व 5/6 पोस्को एक्ट और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 

जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया था। आरोपी युवक ने देर रात हवालात में ओढ़ने के लिए दिए गए कंबल को फाड़ कर फंदा बनाया और फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।सूचना पर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और एसडीएम की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

1 week ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

1 week ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 month ago