समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने बलिया को सुखा ग्रस्त जिला घोषित करने की मांग की है या को । जिले में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा जनपद सूखे की मार से त्राहि-त्राहि कर रहा है। रेवती नगर के उत्तर टी एस बंधा से सटकर घाघरा बह रही जिसका सारा पानी यू ही बेकार जा रहा है।
यदि घाघरा का जलस्तर घटाव पर हो तथा देवपुर रेगुलेटर के मुहाने पर जमी मिट्टी की सफाई कराकर उसका फाटक खोल दिया जाय तो रेवती क्षेत्र के जमुना डेम, कोलनाला व दलछपरा कुन्ड, चार किमी लंबाई मे फैले दह ताल, बाड़ीगढ से होकर जाने वाली नारी तीर तथा अन्य गांवो के नदियो के छोड़े गये छाडन मे पर्याप्त जल भरने से भूगर्भ के तेजी से घट रहे लेबल को बराबर किया जा सकता है।
इससे क्षेत्र के सैकड़ो गांवो के लाखो किसानो को सूखा से राहत मिलेगी। सरकार को इस तरफ विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने ने जी एस टी की तरह बिना किसी पूर्व तैयारी के पोलीथिन बैन किये जाने की आलोचना करते हुए कहा कि इससे छोटे-बड़े ब्यवसायियो का उत्पीड़न हो रहा है। जो पहले के उत्पाद फंसे है उन लोगो को वेवजह मुकदमे मे फंसाया जा रहा है।
प्रदेश मे चोरी, डकैती, छिनैती, हत्या तथा रेप की बढ़ती घटनाओ से आम जनता अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। ऐसे मे जनता की उम्मीद व आंस अखिलेश यादव व सपा की तरफ लगी है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…