संसद में अविश्वास प्रस्ताव LIVE: मोदी सरकार के खिलाफ संसद में आज अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है और चर्चा के बाद वोटिंग होगी. सरकार की ओर से जीत का दावा किया जा रहा है तो वहीं विपक्ष का भरोसा है कि अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सरकार को संसद में बेनकाब करने का मौका मिलेगा. अविश्वास प्रस्ताव में सभी पार्टियों के बोलने का समय तय कर दिया गया है. संख्या के हिसाब से पार्टियों के समय तय हुए हैं. बीजेपी को सबसे ज्यादा 3 घंटे और 33 मिनट बोलने का समय मिला जबकि कांग्रेस को 38 मिनट का समय दिया गया है. अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए एबीपी न्यूज़ के साथ बने रहें.
09:24 PM कहा गया कि संसद में 15 मिनट बोलने दिया जाए पीएम मोदी खड़े नहीं हो पाएंगे लेकिन मैं खड़ा भी हूं और चार साल के अपने काम के बल पर अड़ा भी हूं. राहुल गांधी को पीएम पद की कुर्सी की जल्दी है और इसी के लिए इस प्रस्ताव के बहाने अपने कुनबे को जोड़ने की कोशिश की जा रही है.
09:21 PM पीएम मोदी ने संसद में शायरी के माध्यम से विपक्ष पर हमला बोला कि ‘मांझी ना रहबर ना हक में हवाएं…है कश्ती भी जर जर ये कैसा सफर’
09:20 PM देश में 30 साल बाद पूर्ण बहुमत की सरकार आई है. विपक्ष के पास सदन में बहुमत नहीं है लेकिन सरकार को गिराने का उतावलापन है.
09:19 PM प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये अच्छा है कि हमें अपनी बात कहने का मौका मिल रहा है. अविश्वास प्रस्ताव लोकतंत्र की मजबूती का परिचायक है.
09:18 PM विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में जवाब दे रहे हैं.
09:14 PM कैराना से नवनिर्वाचित सांसद तबस्सुम बेगम संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बोल रही हैं. इसके बाद पीएम मोदी का भाषण होगा. उन्होंने मॉब लिंचिंग, बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है.
09:00 PM संसद में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर बोल रहे हैं और सुमित्रा महाजन ने सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले को बोलने के लिए एक मिनट का समय दिया है. उन्होंने कहा कि ये 20-20 का मैच है, राहुल गांधी जी ने अच्छे रन बनाए हैं और अभी पीएम मोदी की बारी बाकी है.
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…