बलिया को सूखा ग्रस्त जिला घोषित किया जाये- रमाशंकर विद्यार्थी

समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने बलिया को सुखा ग्रस्त जिला घोषित करने की मांग की है या को ।  जिले में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा जनपद सूखे की मार से त्राहि-त्राहि कर रहा है। रेवती नगर के उत्तर टी एस बंधा से सटकर घाघरा बह रही जिसका सारा पानी यू ही बेकार जा रहा है।

यदि घाघरा का जलस्तर घटाव पर हो तथा देवपुर रेगुलेटर के मुहाने पर जमी मिट्टी की सफाई कराकर उसका फाटक खोल दिया जाय तो रेवती क्षेत्र के जमुना डेम, कोलनाला व दलछपरा कुन्ड, चार किमी लंबाई मे फैले दह ताल, बाड़ीगढ से होकर जाने वाली नारी तीर तथा अन्य गांवो के नदियो के छोड़े गये छाडन मे पर्याप्त जल भरने से भूगर्भ के तेजी से घट रहे लेबल को बराबर किया जा सकता है।

इससे क्षेत्र के सैकड़ो गांवो के लाखो किसानो को सूखा से राहत मिलेगी। सरकार को इस तरफ विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने ने जी एस टी की तरह बिना किसी पूर्व तैयारी के पोलीथिन बैन किये जाने की आलोचना करते हुए कहा कि इससे छोटे-बड़े ब्यवसायियो का उत्पीड़न हो रहा है। जो पहले के उत्पाद फंसे है उन लोगो को वेवजह मुकदमे मे फंसाया जा रहा है।

प्रदेश मे चोरी, डकैती, छिनैती, हत्या तथा रेप की बढ़ती घटनाओ से आम जनता अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। ऐसे मे जनता की उम्मीद व आंस अखिलेश यादव व सपा की तरफ लगी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago