राम मंदिर पर ये क्या बोल गये बलिया के बीजेपी विधायक !

राम मंदिर के मुद्दे को 2019 के चुनाव तक गरमाए रखने में बीजेपी के नेता कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। इस कड़ी में बलिया से बीजेपी विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा है कि मुसलमानों को 100 करोड़ से ज्यादा हिन्दुओं की भावना का खयाल रखते हुए राम मंदिर निर्माण के मार्ग में नहीं आना चाहिये। यही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत के सारे मुसलमान डर, भय और लालच के चलते मुसलमान बने।

बलिया सदर से भाजपा विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले के भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने विवादित बातें कहीं।

कहा कि तलवार के बल पर, सम्पत्ति पाने, भय और जजिया कर से बचने के लिये हिन्दू से मुसलमान बने। गजनी गोरी और अकबर को लुटेरा और हमलावर बताया।

दावा किया कि राम मनोहर लोहिया ने भी कहा था कि भारत के मुसलमानों को यह मानना पड़ेगा कि गजनी, गोरी, बाबर और अकबर लुटेरे और हमलावर थे, जबकि राम और कृष्ण पूर्वज।

शुक्ला ने कहा कि मुसलमानों को अपनी मर्यादा नहीं भूलनी चाहिये। सुप्रीम कोर्ट को भी हिन्दुओं की भावना का खयाल रखते हुए इसकी सुनवायी जल्द से जल्द करने की सलाह दे डाली।

बलिया ख़बर

Recent Posts

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 hours ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

3 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

3 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago