बलिया: बंदर की गोली मारकर हत्या, एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

बलिया– बलिया के  सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में चार दिन पहले एक बंदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उसे दफनाना दिया गया था।

इस मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने शनिवार को बताया कि 13 नवंबर को गांव के राम नारायण नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक बंदर की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसे जमीन में दफना दिया था।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के रक्षक ने बंदर के शव को जमीन से निकालकर पशु चिकित्सालय में पोस्टमॉर्टम करवाया था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गोली लगने के तीन निशान पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वन रक्षक की शिकायत पर गांव के राम नारायण के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध दर्ज कर थाने की पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 hour ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

3 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

3 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago