आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सियासी हलचल तेज होती नजर आ रही है। मामला सुप्रीम कोर्ट में होने के बावजूद लगातार सरकार के मंत्री और विपक्षी दल बयानबाजी कर रहे हैं।
इसी कड़ी में अपने बेबाक बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बलिया के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है।
बीजेपी विधायक ने कहा कि संविधान से बड़ा भगवान होता है। विधायक होते हुए भी हम स्पष्ट रूप से कहते हैं कि भगवान संविधान से अलग चीज है। आस्था की चीज है।
उसपे तनिक भी विलंब नहीं होना चाहिए। भगवान राम का मंदिर बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी जैसा महान प्रधानमंत्री हो वो भी हिंदुत्ववादी और योगी जैसा महान हिंदुत्वादी नेता मुख्यमंत्री हो, तब भी भगवान राम टेंट में रहें इससे बड़ा दुर्भाग्य भारत और हिंदू समाज के लिए नहीं होने वाला। ऐसी परिस्थितियां बनाई जानी चाहिए कि राम मंदिर अयोध्या में बने।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…