चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग में बलिया के रजत प्रताप ने निभाई अहम भूमिका

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। पूरा देश इस समय खुशियों के माहौल में डूबा हुआ है। ISRO के इस सफल मिशन में बलिया के रजत प्रताप सिंह का भी अहम रोल रहा है। बलिया के सिताबदीयार के लाला टोला के रहने वाले रजत प्रताप सिंह चंद्रयान-3 में बतौर रॉकेट के कंट्रोलिंग टीम में क्वालिटी कंट्रोलिंग का जिम्मा संभाला।

उन्होंने ऑनबोर्ड सॉफ्टवेयर के क्वालिटी कंट्रोल को हैंडल किया। इसी सॉफ्टवेयर की मदद से चंद्रयान लक्ष्य की ओर बढ़ रहा था। पृथ्वी की कक्षा में पहुंचाने वाले रॉकेट की कंट्रोलिंग करके रजत इस मिशन का हिस्सा बनें। बता दें कि इससे पहले रजत चंद्रयान 2 का भी हिस्सा रह चुके हैं।

उस समय उन्होंने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में मौजूद रहकर अंतरिक्ष में पेलौड और उपग्रह के अलग होने की प्रक्रिया का नेतृत्व किया था। रजत ने इसरो की अखिल भारतीय परीक्षा में अव्वल रैंक हासिल की थी। इसी के बाद से वे इसरो के साथ काम कर रहे हैं। वहीं चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद रजत काफी खुश हैं।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago