Categories: बलिया

बलियाः जिलाधिकारी ने लिया जिला अस्पताल के रक्तदान शिविर में भाग

बलिया जिला अस्पताल में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी और भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में रक्तदान शिविर में भाग लिया। इस शिविर में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया।

इस दौरान इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया के चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता ने पौधा देकर जिलाधिकारी का स्वागत किया जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों और मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य लोगों का आभार जताया और कहा कि रक्तदान से बड़ा पुण्य काम कोई हो ही नहीं सकता।

अगर किसी व्यक्ति के रक्तदान से किसी व्यक्ति की जिंदगी बच जाती है तो उसके पूरे परिवार को खुशी होती है। इसीलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है। आज जितने भी लोगों ने रक्तदान किया है उनको इस पुनीत कार्य के लिए मैं धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने यह आशा जताई कि जिला अस्पताल में उपलब्ध ब्लड बैंक से बहुत से जरूरतमंद लोगों की मदद हो सकेगी। उन्होंने रक्तदान करने वाले कुछ लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने रेड क्रॉस सोसाइटी की तारीफ करते हुए कहा कि आगजनी, बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा जैसी विषम परिस्थितियों में इस संस्था ने काम करके दिखाया है। आज इस संस्था के लोगों ने रक्तदान जैसे मानवतावादी शिविर का आयोजन किया। मैं इस संस्था से जुड़े लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जो ऐसी मानवतावादी संस्था से जुड़कर लोगों के लिए काम करना चाहते हैं।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत कुमार, जिला अस्पताल अधीक्षक सुजीत कुमार यादव, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार संघ बलिया के संरक्षक अशोक कुमार सिंह, आजीवन सदस्य नंदनी सिंह, श्याम बाबू रौनियार, सोनू शर्मा गुरु, राहुल जी, अशोक जी, राकेश जी सहित अन्य लोग मौजूद थे। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार संघ, उत्तर प्रदेश की ओर से प्रांतीय मुख्य महासचिव मधुसूदन सिंह ,राणा प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष अजीत पाठक भी मौजूद थे। संचालन आजीवन सदस्य अभिषेक राय ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago