Categories: बलिया

बलियाः बैरिया अध्यक्ष प्रतिनिधि ने की सीएम योगी से मुलाकात, सौंपा नगर के विकास का प्रस्ताव

बलिया का नगर पंचायत बैरिया जल्द ही अपने नए स्वरूप में दिखेगा। नगर को और विकसित बनाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष शांती देवी के प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन ने सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने गए थे।

अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सीएम योगी के समक्ष क्षेत्र के विकास का प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता की समस्याओं से रूबरू कराया। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने सीएम योगी से नगर पंचायत बैरिया में नगर विकास योजना के अंतर्गत मिनी स्टेडियम के निर्माण, बैरिया में जल निकासी योजना के अंतर्गत वार्ड नंबर 1,8,10,11,13,15 में नाली निर्माण कार्य की मांग रखी।

इसके साथ ही बैरिया में नगरीय पेयजल योजना में लंबित पड़े डीपीआर के संबंध में स्वीकृति प्रदान करने और नगर पंचायत में पंडित दिन दयाल योजना उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत वार्ड नंबर 1,9,11,15 में इंटरलॉकिंग के लिए मांग रखी। मुख्यमंत्री योगी ने शिवकुमार वर्मा के प्रस्तावों पर विचार विमर्श करने का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि नगर के विकास के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ूँगा। नगर में लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं। युवाओं की कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जी से मिला, योगी जी ने भरोसा दिलाया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago