बलिया के शोतोकान कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में 8वीं ओपन इंटर स्कूल डिस्ट्रिक्ट कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ये प्रतियोगिता क्रांत मैदान बापू भवन टाउन हॉल में हुई। इस प्रतियोगिता में चितबड़ागांव के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है।प्रतियोगिता में अंकित यादव ने गोल्ड मेडल, शिव प्रकाश और अनूप यादव ने सिल्वर मेडल, तान्या यादव, रुद्रांश राय, वेद गुप्ता, जयवीर सिंह आदित्य राय ने ब्रांज मेडल जीतकर अपने स्कूल के साथ-साथ अपने माता-पिता का भी नाम रोशन किया।
इन बच्चों को स्कूल के डायरेक्टर तुषार नन्द और प्रिंसिपल एवरी बघेल समेत सभी अध्यापक और कराटे कोच सुनील यादव ने मिलकर इन बच्चों को उत्साहवर्धन करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…