आधे घंटे की बरसात में पानी-पानी हुआ बलिया, हर जगह जलजमाव, नपा की पोल खुली

बलिया जिले में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है लेकिन आम लोग इस खुशनुमा मौसम का लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं, कारण हैं शहर में जलजमाव। जी हां, जिले में गर्मी से राहत दिलाने बादल क्या मेहरबान हुए निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों की शामत आ गई। हर गली मोहल्लों में जलजमाव इतना ज्यादा तो हो गया कि लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया। आधा घंटे की झमाझम बारिश ने नगर पालिका की पोल खोलकर रख दी। देरशाम तक हुआ अच्छी बारिश से शहर के अधिकांश हिस्से में जलभराव हो गया। कालोनियां, गलियां, सड़के और सरकारी कार्यालयों के परिसर तालाब का रूप लिए नजर आए। स्थिति ये थी कई स्थानों पर जलभराव के कारण घरों से निकलना भी दुश्वार हो गया। एनएच-31 पर भी शहरी क्षेत्र में कई जगह पानी लगने से शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

इन क्षेत्रों में भरा पानी-  श्रीराम बिहार कॉलोनी, आवास विकास व विवेकानंद कॉलोनी के साथ ही एनएच-31 पर एससी कॉलेज चौराहे पर पानी जमा हो गया। शहर के काजीपुरा मोहल्ले में रहने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस कार्यालय, स्पो‌र्ट्स स्टेडियम, पुलिस लाइन, पुलिस लाइन का मैदान आदि जगह पर पानी इतना भर गया है कि जमीन मुश्किल से ही नजर आती है। जापलिनगंज क्षेत्र की सड़कें तालाब बन गई हैं। पुलिस चौकी समेत सड़कों पर पानी लग जाने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। वहीं वीर लोरिक स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में लबालब पानी भर गया है। बारिश का पानी अब सड़कों से पार हो रहा है।

परेशानी का सबब बनी बारिश- आम लोग इस जलजमाव से खासे परेशान हैं। क्योंकि किचन, बाथरुम से लेकर बेडरुम तक में पानी भर गया है। लिहाजा महिलाओं और बच्चों को इससे ज्यादा परेशानी हो रही है। सबसे खराब स्थिति एनएच-31 पर एससी कॉलेज चौराहा का रहा जहां घुटने से अधिक जलभराव होने से बाइक सवार भी आने-जाने से डरते रहे। पैदल आने-जाने वालों को गलियों के रास्ते गुजरना पड़ा।घर से निकलने में लोगों को काफी परेशानी हुई। गरपालिका ने मानसून से पहले अगर शहर में व्यवस्थाएं की होती तो शायद लोगों को इतना परेशान न होना पड़ता।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago