बलिया में अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं.. अब जनपद में अतिक्रमणकारियों पर जमकर कार्यवाही की जाएगी। इस पर पहल करते हुए रेलवे विभाग ने पटरी व क्रासिंग के आस-पास अवैध रुप से अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही शुरु की।
रेलवे विभाग ने झुग्गी-झोपड़ी और दुकान बनाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। सेक्शन इंजीनियर कमलेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने चित्तू पांडेय से लगायत बहेरी क्रासिग तक पटरी के किनारे झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहने वाले लोगों को बाहर निकाला, बाद में उसे गिरा दिया। चित्तू पांडेय क्रांसिग के दोनों तरफ दुकानों को तोड़ा। बहेरी क्रासिग के दोनों तरफ अवैध निर्माण हुआ है।
आपको बता दें कि इस क्षेत्र में चाय-पान व समोसा की दुकानें बनी हुई है, जिनपर भी रेलवे विभाग का हथौड़ा चला। कुछ लोगों ने विरोध किया, विवाद की स्थिति भी बनी। तो पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी। कमलेश कुमार ने बताया कि 15 दिन पहले अतिक्रमण हटाने की नोटिस चस्पा की गई थी। रेल पटरी किनारे और क्रासिग के समीप दोबारा अतिक्रमण करने पर चेतावनी भी दी गईॉ
रेलवे टीम के इतनी कार्यवाही के बाद भी शाम होते ही मोबाइल व चाय-पान की दुकानें फिर से सज गई। रेलवे विभाग की कार्यवाही का खौफ बिल्कुल भी नजर नहीं आया। शाम होते ही सजी दुकानें रेलवे विभाग की कार्यवाही को मुंह चिढ़ाते नजर आए।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…