Categories: बैरिया

बलिया में अब यह आम बात है, नहीं है प्रशासन को फिक्र?

बलिया के दलपतपुर में बैरिया-रेवती मार्ग पर गुरूवार को बालू से लदा एक ट्रक गड्ढे में फंस गया। बालू से भरा यह ट्रक दलपतपुर और गंगा पांडेय के टोला के बीच गड्ढे में धंस गया। गड्ढे में धंसते ही ट्रक का पिछला धूरा टूट गया। जिसके बाद ट्रक का गड्ढे से निकलना मुश्किल हो गया। मुख्य सड़क होने की वजह से इस क्षेत्र में बैरिया-रेवती मार्ग पर भारी जाम लग गई। आवाजाही कुछ वक्त के लिए ठप रही।

गड्ढे में ट्रक धंसने और सड़क जाम होने की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने सड़क से जाम हटाने की कोशिश की। कुछ देर की मेहनत-मशक्कत के बाद पुलिस जाम खाली कराने में सफल हो गई।

गौरतलब है कि पूरे बलिया जिले के छोटे से बड़े सड़क तक का हाल बेहाल ही है। कोई भी सड़क दुरूस्त नहीं है। जिले की ज्यादातर सड़कें गड्ढों से पटी पड़ी हैं। आए दिन जिले की जनता धरना-प्रदर्शन करती रहती है। ताकि उनके इलाके की सड़क की मरम्मत की जाए। बदले में प्रशासन की ओर से मिलती है महज कोरा आश्वासन। एनएच-31 बलिया से गुजरते हुए गड्ढों का डेरा लगता है। आवाजाही के दौरान लोगों में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

बीते 5 अक्टूबर को ही बलिया जिले के मालगोदाम चौराहे पर जन अधिकार मंच के बैनर तले सड़को की मरम्मत को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जल्द से जल्द एनएच-31 सहित शहर के सभी मार्गों को दुरूस्त करने की मांग की थी। बारिश के दिनों में टूटे सड़क और भी घातक हो जाते हैं। गड्ढों में पानी लग जाने की वजह से आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों को तब जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए आज से ही अभियान शुरू कई जाएगी। हालांकि देखना होगा कि बलिया की जनता को अभी कब तक इन टूटे और गड्ढों से भरे सड़कों पर चलना होगा?

Akash Kumar

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago