Categories: बलिया

बलिया में लगा 4जी स्मार्ट बिजली मीटर, जान लीजिए क्या है फायदा

बलिया में बहुत जल्द बिजली की आपूर्ति में पैदा होने वाले अवरोध खत्म हो जाएंगे। बिजली आपूर्ति में आने वाली दिक्कतों को अब जल्द से जल्द निपटारा भी किया जा सकेगा। किसी भी तरह की समस्या होने पर बिजली विभाग को इसकी खबर ऑटोमेटिक ही मिल जाएगी। इसके लिए जिले के सब स्टेशनों और फीडरों पर 4जी सिमकार्ड वाले मीटर लगाए जा रहे हैं। बलिया के 42 सब स्टेशन और 104 फीडरों पर यह इलेक्ट्रानिक मीटर लगा दिया गया है।

बिजली विभाग की ओर से लगाया जा रहा यह विद्युत मीटर आधुनिक तकनीक से लैस है। इसके इस्तेमाल के बाद उम्मीद की जा रही है कि जिले में बिजली आपूर्ति में आ रही दिक्कतें कम हो जाएंगी। मीटर में यह सुविधा है कि आपूर्ति में बाधा पैदा होते ही खुद-ब-खुद एक मैसेज बिजली विभाग तक पहुंच जाएगा। बिजली विभाग ने यह सेवा चौबीस घंटे जारी रखने के लिए एक ऑपरेटर की नियुक्ति भी की है।

अधिशासी अभियंता (विद्युत वितरण खंड द्वितीय) चंद्रेश उपाध्याय ने कहा है कि “इस नई व्यवस्था के बाद बिजली आपूर्ति में काफी सुधार देखने को मिलेगा। किसी भी वक्त गड़बड़ी होने पर उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होना होगा। बिजली की सप्लाई रोके जाने पर एसएसओ जवाबदेह होंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही उपभोक्ताओं के घर भी स्मार्ट मीटर लगाई जाएगी।

क्या है खासियत? बलिया में बिजली आपूर्ति में समस्याएं देखने को मिलती है। कई तरह की छोटी-बड़ी दिक्कतों की वजह से बिजली सप्लाई प्रभावित रहती है। साथ ही इन समस्याओं का निराकरण भी समय पर नहीं हो पाता है। जिसकी वजह से हादसे भी होते हैं। बीते सितंबर महीने में ही जिले के एक गांव में बिजली का तार टूट जाने की वजह से दो लोगों के मौत की खबर आई थी। 4जी सिमकार्ड वाले इस मीटर के लग जाने के बाद विभाग को समस्याओं का तुरंत पता चल जाएगा। इसके बाद समय से मरम्मत न होने पर एसएसओ की जिम्मेदारी तय होगी।

4जी सिमकार्ड वाला यह मीटर जानकारी देगा कि किस इलाके में ट्रांसफार्मर खराब है? साथ ही कौन से उपभोक्ता अपने कनेक्शन से ज्यादा बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं इसकी सूचना भी स्मार्ट के जरिए मिल जाएगी। जिसके बाद बिजली विभाग जरूरी कार्रवाई भी करेगा। इस तरह बेवजह ओवरलोड की समस्या से भी निजात मिल सकती है।

Akash Kumar

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago