Categories: बलिया

बलिया में अतिक्रमण करने वालों की आई शामत, अवैध झोपड़ी व दुकानों पर चला रेलवे का बुलडोजर

बलिया में अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं.. अब जनपद में अतिक्रमणकारियों पर जमकर कार्यवाही की जाएगी। इस पर पहल करते हुए रेलवे विभाग ने पटरी व क्रासिंग के आस-पास अवैध रुप से अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही शुरु की।

रेलवे विभाग ने झुग्गी-झोपड़ी और दुकान बनाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। सेक्शन इंजीनियर कमलेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने चित्तू पांडेय से लगायत बहेरी क्रासिग तक पटरी के किनारे झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहने वाले लोगों को बाहर निकाला, बाद में उसे गिरा दिया। चित्तू पांडेय क्रांसिग के दोनों तरफ दुकानों को तोड़ा। बहेरी क्रासिग के दोनों तरफ अवैध निर्माण हुआ है।

आपको बता दें कि इस क्षेत्र में चाय-पान व समोसा की दुकानें बनी हुई है, जिनपर भी रेलवे विभाग का हथौड़ा चला। कुछ लोगों ने विरोध किया, विवाद की स्थिति भी बनी। तो पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी। कमलेश कुमार ने बताया कि 15 दिन पहले अतिक्रमण हटाने की नोटिस चस्पा की गई थी। रेल पटरी किनारे और क्रासिग के समीप दोबारा अतिक्रमण करने पर चेतावनी भी दी गईॉ

रेलवे टीम के इतनी कार्यवाही के बाद भी शाम होते ही मोबाइल व चाय-पान की दुकानें फिर से सज गई। रेलवे विभाग की कार्यवाही का खौफ बिल्कुल भी नजर नहीं आया। शाम होते ही सजी दुकानें रेलवे विभाग की कार्यवाही को मुंह चिढ़ाते नजर आए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago