बलिया में जीएसटी टीम का खौफ़, दुकानें बंद कर भाग रहे संचालक!

उत्तरप्रदेश में जीएसटी की टीम लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में टीम बलिया के कई तहसील क्षेत्रों में दुकानों का निरीक्षण किया। वहीं जांच के दौरान दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए। बता दें कि शनिवार को जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर रविन्द्र कुमार व रामकुमार यादव अपनी टीम के साथ बेल्थरारोड नगर पहुंचे। उन्होंने इस दौरान कई दुकानों के स्टाक रजिस्टर के अलावा अन्य दस्तावेजों की विधिवत जांच की। जीएसटी की टीम को देखकर दुकानदार घबरा कर भागने लगे।

जिसके बाद रविन्द्र कुमार ने बातचीत में बताया कि  जीएसटी के सम्बन्ध में व्यापारियों से समय समय पर मिलकर जागरूकता अभियान चलाया जाता है, ताकि वह इस प्रक्रिया को आसानी फॉलो कर सकें। इस समय यह एक अभियान चल रहा है। इसके तहत कुछ लोगों के नाम आए हैं जिसकी जांच की जा रही है। कहा कि व्यापारियों को हमसे भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है।  वहीं जिले के अन्य क्षेत्रों में जीएसटी टीम की ओर से दुकानों पर की जा रही छापेमारी से व्यापारियों में हडकंप मचा हुआ है। नगरा, इब्राहिमपट्टी और रसड़ा क्षेत्र में टीम आने की अफवाह शनिवार से दुकानदारों के होश उडा रही है।

रविवार को जीएसटी टीम की छापेमारी की अफवाह से बाजार में हड़कंप मच गया। दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर लापता हो गए। बाद में कुछ दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें खोलीं। वहीं, बड़े कारोबारियों ने दुकानें दिन भर बंद रखीं। जनपद में जीएसटी विभाग की टीम दुकानों पर छापेमारी कर संबंधित कागजातों की जांच और दुकानदारों से पूछताछ कर रही है। इससे व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कई बार तो बाजार में टीम के आने की अफवाह भी उड़ने से व्यापारियों में दहशत का माहौल साफ नजर आ रहा है। रविवार को भी ऐसा ही हुआ। बाजार में सुबह ही अफवाह फैल गई कि जीएसटी की टीम दुकानों पर छापेमारी कर रही है।

फिर क्या था, दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंदकर गायब हो गए।मुख्य रूप से बाजार में कपड़े, रेडीमेड, कापी-किताब दुकानों पर ताले लटके रहे। दुकानदार दिनभर अपनी दुकानों का शटर गिराकर गायब रहे। इब्राहिमपट्टी, बरौली, भीमपुरा, उधरन, कसेसर आदि बाजार भी जीएसटी टीम की छापेमारी की अफवाह से बंद हो गए। रसड़ा नगर में रविवार को उस समय व्यापारियों में अफरातफरी मच गई, जब व्यापारियों को जीएसटी टीम आने की सूचना मिली।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago