Categories: बलिया

बलिया – रेवती बाजार के पास बना सामुदायिक शौचालय, व्यापारी नेता शिव केशरी ने किया उद्घाटन

बलिया। नगर पंचायत रेवती बाजार से सटे नव निर्मित चौदह सीट के सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन हुआ। व्यापारी नेता शिव केशरी ने रविवार की शाम फीता काटकर उद्घाटन किया। बता दें इस शौचालय की मांग नगर के व्यापारियों के संगठन लंबे वक्त पहले की थी।

दरअसल शौचालय के अभाव में बाजार आने वाले दूर-दराज के लोगों विशेष रूप से महिलाओं को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। अब बाजार के पास शौचालय सुलभ हो जाने से महिला पुरुषों को परेशानी नहीं होगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पाण्डेय ने कहा कि बीते चुनाव में जीत के बाद व्यवसायी बन्धुओं ने बाजार के आस पास सामुदायिक शौचालय बनवाने की मांग की थी। जिसपर उन्हें आश्वासन भी दिया था। जमीन की तलाश की जा रही थी कि इसी बीच कोरोना महामारी ने पांव पसार दिया।

इसके चलते बजट नहीं मिल पाया, यही कारण रहा कि शौचालय बनने में देर हुई। इस अवसर पर केसरवानी कल्याण समीति के नगर अध्यक्ष सुनील केसरी, नन्दलाल केसरी, डॉ. एसबी यादव, राजेश गुप्ता, शम्भू कान्त तिवारी, पप्पू केसरी, हैप्पी पाण्डेय, सतीश गुप्ता, नसीम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन अनिल केसरी ने किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago