Categories: बलिया

फर्जी शिकायत करने वालों के खिलाफ बलिया DIOS ने पुलिस में दर्ज कराई तहरीर

बलिया में माध्यमिक शिक्षा विभाग की फर्जी शिकायत करने वाले तीन लोगों पर जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह ने एक्शन लिया है। विद्यालय निरीक्षक ने उक्त लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को शिकायत की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले टैगोर नगर निवासी संध्या शुक्ला और रामसरण सिंह तथा रामपुरमहावल निवासी अरुण त्रिपाठी ने जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को शिकायती पत्र देकर डीआईओएस कार्यालय में भ्रष्टाचार और अन्य गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

जिसके बाद डीएम ने डीआईओएस रमेश कुमार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने तीनों शिकायतकर्ताओं के उल्लेखित पते पर रजिस्टर्ड डाक से पत्र प्रेषित कर शिकायतों के संदर्भ में मय साक्ष्य एक सप्ताह के अंदर कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया था, लेकिन कोई भी शिकायतकर्ता डीआईओएस कार्यालय में उपस्थित नहीं हुआ।

जिसके बाद जब जांच हुई तो पता चला कि उक्त पते पर कोई भी व्यक्ति नहीं रहता है। इसके बाद विभाग को बदनाम करने की नीयत किए गए इस कृत्य के गंभीरता से लेते हुए तीनों शिकायतकर्ताओं के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं विभाग को बदनाम करने का आरोप लगाते एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

 

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago