Categories: बलिया

निकाय चुनाव: बलिया में पुलिस के रडार पर हिस्ट्रीशीटर, बड़े अपराधियों को भेजा जाएगा जेल

बलिया में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई हैं। एक तरह दावेदार प्रचार में जुट गए हैं, तो वहीं पुलिस सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाएं बनाने में जुट गई हैं। पुलिस ने जिले के बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस इसके लेकर पिछले 10 सालों का रिकार्ड खंगाल रही है। इसको लेकर हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया जा रहा है। वहीं चुनाव के दौरान अशांति फैलाने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है। सबी को नजरबंद किया जाएगा।

पुलिस-प्रशासन के द्वारा चुनावी सेल का गठन किया गया है। वहीं एएसपी डीपी तिवारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जहां पुलिस असामाजिक तत्वों की कुंडली खंगाल रही है। एसपी राजकरन नैय्यर के निर्देश पर लापता अपराधियों की तलाश शुरु हो गई है।

जिले में दो नगर पालिका परिषद बलिया और रसड़ा हैं। जबकि बैरिया, रेवती, सहतवार, बांसडीह, मनियर, सिकंदरपुर, बेल्थरा रोड, नगरा, रतसड़कला और चितबड़ागांव नगर पंचायत हैं। इस बार जिले में नगरा और रतसड़कला नगर पंचायत का नवगठन हुआ हैं। यहां पहली बार निकाय चुनाव होगा। ऐसे में यहां चुनाव कराना पुलिस के लिए चुनौती है।

पिछले तीन निकाय चुनावों के दौरान हुए विवादों का पुलिस रिकार्ड खंगाल रही है। चेयरमैन व सभासद पद के प्रत्याशी और उनके समर्थक कौन-कौन रहे। किसके बीच लड़ाई झगड़ा हुआ। इसका ब्योरा जुटाया जा रहा है। ऐसे बड़े अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

बलिया एएसपी डीपी तिवारी का कहना है कि जिले में करीब एक हजार से अधिक हिस्ट्रीशीटर हैं, जबकि छोटे-बड़े अपराधियों का दस साल पुराना रिकार्ड खंगाला जा रहा है। कुछ लुटेरे बदमाश घटनाओं को अंजाम देते थे, वह कैसे लापता हो गए। अब वह क्या कर रहे हैं। ये भी हो सकता है कि लंबे समय से पुलिस के रिकॉर्ड में लापता अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे हों। इसलिए बदमाशों और हिस्ट्रीशीटर के सत्यापन के लिए टीमें गठित की गई हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago