Categories: बलिया

बलियाः फर्जी तरीके से किया 30 लाख का भुगतान, झूठे साइन कर संयुक्त शिक्षा निदेशक को भेजी थी पत्रावली

बलिया में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का एक और कारनामा सामने आया है। विभाग के प्रधान सहायक ने करीब 9 साल पहले बर्खास्त किए जा चुए एक शिक्षक की वेतन पत्रावली तैयार कर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय भिजवा दिया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि पत्रावली में प्रबंधक और प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर भी फर्जी निकला।

मामला सिकंदरपुर क्षेत्र के किशोर चेतन स्थित आदर्श संस्कृत उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय से जुड़ा है। जहां प्रधान सहायक के पद पर तैनात आरिफ हसनैन अब्बासी व स्टेनो ने मिलीभगत कर आदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापर रहे ध्रुव नारायण राय का गलत तरीके से साल 2012 का वेतन भुगतान कराने संबंधी पत्रावली तैयार कर संयुक्त शिक्षा निदेशक को भेज दी थी।

इस पत्रावली में प्रबंधक व प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर भी फर्जी निकला। इस शिक्षक को 2012 में ही बर्खास्त कर दिया गया था। मामले में प्रबंधक ने संयुक्त शिक्षा निदेशक को अवगत कराते हुए संबंधित साक्ष्य भी पेश कर दिया था। साक्ष्य के आधार पर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय ने फर्जी पत्रावली को पुनः जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भेज दिया है।

अब मामले में 2 और कर्मचारियों पर गाज गिरने की संभावना है। इस मामले में विद्यालय के प्रबंधक भारतेंदु चौबे ने बताया की फर्जी और कूट रचित अनुमोदन के आधार पर करीब दस साल नौकरी करने वाले ध्रुव नारायण राय की वास्तविकता सामने आने के बाद उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।

करीब एक साल पहले जिविनि कार्यालय से सांठ-गांठ कर वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरु की गई जिस पर मामले में कोर्ट ने सुनवाई की। इसके बाद संबंधित ने हाईकोर्ट के आदेश को दरकिनार करते हुए गलत तथ्य प्रस्तुत कर लगभग 30 लाख रुपए भुगतान कराने का प्रयास किया गया। जिसका भुगतान होने से पूर्व ही भंडाफोड़ हो गया है।

आदर्श संस्कृत उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक भारतेंदू चौबे ने जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को पत्रक देकर मामले की जांच की मांग की है। उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने सीडीओ प्रवीण वर्मा को अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच करने का आदेश निर्गत किया है। कमेटी गठन के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago